• Wed. Aug 12th, 2026

कलेक्टर ने दो बाबूओं को पद से हटाया, ताबड़तोड़ भेजा आलोट और पिपलौदा

BySurendra Jain

Nov 1, 2017

 

रतलाम। कलेक्टर कार्यालय के दो बाबूओं को कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने अपने कार्यालय से हटा दिया है। दोनों ही बाबूओं को तत्काल जनपद पंचायत आलोट और पिपलोदा तहसील कार्यालय भेज दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय के सूत्रों से जुड़ी जानकारी के अनुसार दोनों ही बाबूओं के खिलाफ कलेक्टर को भ्रष्टाचार संबंधी एक शिकायत मिली थी, इसी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि विभागीय तौर पर इसे सामान्य स्थानांतरण बताया जा रहा है।

मंगलवार शाम कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने स्थापना शाखा से ताबड़तोड़ दोनों ही कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी करवाए। कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ रीडर के सहायक मनीष माथुर को सहायक वर्ग-3 के पद पर पिपलोदा तहसील कार्यालय में पदस्थ किया गया। इसी तरह प्रभाकांत उपाध्याय को जनपद पंचायत आलोट भेजा गया। उपाध्याय के पास कलेक्टर कार्यालय में सांख्यिकी और भू-अर्जन शाखा का प्रभार था साथ ही वे प्रभारी सहायक अधीक्षक भी थे। दोनों ही कर्मचारी तत्काल रीलिव भी कर दिए गए।

 

error: Content is protected !!