• Tue. Sep 15th, 2026

कलेक्टर पटवारी को वीडियो कॉल द्वारा लोकेशन चेक करेंगे

BySurendra Jain

Oct 8, 2021

खबर पक्की, 8 अक्टूबर, रतलाम। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में भी सप्ताह में प्रत्येक सोमवार तथा गुरुवार को पटवारी अपने मुख्यालय पर आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगा ताकि आम जनता अपनी समस्या का निदान करा सके। पटवारी की मुख्यालय पर उपरोक्त दिवसों में निर्धारित समयावधि में उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इसके लिए स्वयं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम रैंडमली किसी भी पटवारी को वीडियो कॉल करेंगे, उसकी लोकेशन चेक करेंगे।

error: Content is protected !!