• Tue. Sep 15th, 2026

बेशकीमती भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया

BySurendra Jain

Oct 8, 2021

खबर पक्की, 8 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में भूमि माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में आलोट तहसील के ग्राम देहरी में शुक्रवार को आबादी के समीप लगी हुई बेशकीमती 1.65 हेक्टेयर भूमि पर से राजस्व तथा पुलिस दल द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।

error: Content is protected !!