• Tue. Sep 15th, 2026

आज भी नहीं आया द्वारका का फैसला l real estate बाजार रुको और देखो के मूड में फैसला तय करेगा बाजार की ग्रोथ

BySurendra Jain

Oct 7, 2021

खबर पक्की : 7 अक्टूबर रतलाम, द्वारका रेजिडेंसी मामले में जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई और उस कार्रवाई के बाद द्वारका के प्रमोटर द्वारा हाईकोर्ट की शरण और हाई कोर्ट द्वारा कलेक्टर को सुनवाई के लिए निर्देशित किए जाने के बाद 28 सितंबर को कलेक्टर द्वारा सुनवाई पूरी कर ली गई थी l उम्मीद थी कि फैसला जल्द ही आएगा किंतु 9 दिन बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक कलेक्टर द्वारा इस मामले में फैसला नहीं किया गया है l फैसला नहीं आने के कारण रियल स्टेट, निवेशक, डेवलपर, उपभोक्ता गण और फाइनेंस कंपनियां अभी रुको और देखो के मूड में है l क्योंकि 100 करोड़ से ज्यादा के इस प्रोजेक्ट मैं यदि फैसला प्रमोटरों व बाजार के अनुकूल नहीं आया तो बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ेगा और बाजार की ग्रोथ पूरी तरह रुक जाएगी l यह फैसला यह भी तय करेगा कि पूर्व कलेक्टर द्वारा जारी अनुमति और उसके आधार पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगर निगम व अन्य विभागों द्वारा दी गई अनुमतिया अगर गलत तरीके से जारी हुई है तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है l यह फैसला यह भी तय करेगा कि सभी वैद्य कागजातों के पश्चात rera रजिस्ट्रेशन और उसके आधार पर बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया गया करोड़ों का फाइनेंस और निवेशकों का पैसा डूबेगा या बचेगा l क्या होगा यह तो वक्त के गर्भ में है बहरहाल उम्मीद है कि फैसला जल्द ही आएगा l

error: Content is protected !!