• Sun. Nov 1st, 2026

स्कूल समय-सीमा में ही खुले, शिक्षा विभाग की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

BySurendra Jain

Sep 30, 2021

खबर पक्की, 30 सितंबर, रतलाम। कलेक्टोरेट कार्यालय पर गुरुवार शाम शिक्षा विभाग की कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे तथा जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि स्कूल समय-सीमा में ही खुले। यदि कोई भी स्कूल देर से खुला तो उसकी जवाबदारी संबंधित प्राचार्य की रहेगी। आपने कहा कि शिक्षकों का दायित्व बहुत बडा है, उन्हें बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षित किया जाना चाहिए। कलेक्टर शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में संचालित शासकीय स्कूलों का निरीक्षण करने की आदत बनाए। साथ ही संकुल स्तर पर जनशिक्षकों के प्रशिक्षण की कार्ययोजना बनाई जाए।
कलेक्टर ने कहा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिक्षक एक विद्यार्थी की जवाबदारी ले । आपने कहा कि यदि दो हजार शिक्षकों का अमला 1-1 बच्चे का भविष्य भी संवारेगा तो 2000 बच्चों का भविष्य निखर जाएगा। 10 वीं तथा 12 वीं के बच्चों को जाब के लायक कैसे बनाया जा सकता है, इस सम्बन्ध में प्रयास किया जाना आवश्यक है।

You missed

error: Content is protected !!