• Thu. Jul 30th, 2026

विश्व रक्तदान दिवस पर एमपीएमएसआरयू ने रक्तदान शिविर आयोजित किया

BySurendra Jain

Oct 1, 2021

खबर पक्की,1 अक्टूबर, रतलाम। विश्वरक्तदान शिविर पर प्रतिवर्षानुसार इस बार भी शुक्रवार को एमपीएमएसआरयू की ओर से जिला चिकित्सालय की ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे ब्लडबैंक में आयोजित शिविर के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय मौजूद थे। विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निमिष व्यास और जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. योगेश निखरा उपस्थित थे। कार्यक्रम को मुख्यअतिथि उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सेवा के कार्यों में निरंतर तत्पर रहती है। यूनियन के अश्विनी शर्मा की ओर से सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से प्रति समाज व वर्ग को लाभ पहुंचता है। यूनियन के अश्विनी शर्मा ने बताया यूनियन द्वारा पूरे माह रक्तदान करने का संकल्प लिया। महाअभीयान का समापन 31 अक्टूबर को जिला अस्पताल में होगा। समापन कार्यक्रम में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और प्रतिक चिह्न भेंट किए जाएंगे। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अन्नू शर्मा, अक्श शर्मा, देवराज यादव सहित 11 यूनिट एक्त्रित किए गए। रक्तदान शिविर में पुलकित जोशी, रवींद्र शर्मा, सूरज जाट, अविनाश् पोरवाल. ब्लड बैंक के रमेश सोलंकी एवं जनीत स्टीफन की भूमिका सराहनीय है।

error: Content is protected !!