खबर पक्की, 20 सितंबर, रतलाम। मोदी जैसे महामानव बिरले ही जन्म लेते है। ये हमारा सौभाग्य है कि हमे मोदी जी जैसे संवेदनशील जननेता का नेतृत्व मिला । देश के शोषितों, पीडि़तों, गरीबो, और दिव्यांगों के लिए श्री मोदी जी मसीहा बनकर आये है। 70 सालो से जिन्हें विकलांग कहा जाता रहा उन्हें मोदी जी ने दिव्यांग का नाम देकर दिव्यांगों के प्रति अपने सम्मान को दर्शाया है।
श्री काश्यप ने कहा कि तत्कालीन सामाजिक न्याय मंत्री तथा अब कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने देश भर में जितने शिविर आयोजित कर दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरणों का वितरण सरकार की तरफ से किया उतना पहले किसी सरकार में नही किया गया। स्वयम गहलोत जी ने 100 से ज्यादा शिविरों में उपस्थित रहकर हजारो दिव्यांगो को उपकरण भेंट किये।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि श्री मोदी के 71 वें जन्मदिन पर हम इस समारोह में रतलाम जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड स्तर तक जाकर चिन्हित किये गए 71 दिव्यांगों और वृद्धजनों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम उपकरण वितरित करने जा रहे है लेकिन ये सिलसिला रुकेगा नही निरन्तर चलता रहेगा। हम जल्दी ही बड़े समारोह का आयोजन कर जिले के सभी दिव्यांगों और बुजुर्गों को जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाएंगे। श्री काश्यप ने कार्यक्रम प्रभारी हेमंत राहोरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री राहोरी सरकार द्वारा जनता के लिए बनने वाली हर योजना का अध्ययन कर उन्हें जन – जन तक पहुंचाने में दिन रात लगे रहते है।
रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने अपने संबोधन में कहा कि जब दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण प्राप्त हो जाते है तो उनमें अतिरिक्त उत्साह का संचार होता है। मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर 7 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत जिले भर में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जनसेवा के अनेक आयोजन सही मायनों में अपने प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी को जन्मदिन का सच्चा उपहार है। पार्टी द्वारा रक्तदान का सिलसिला लगातार चलाया जा रहा है। पौधारोपण के अनेक कार्यक्रम जिले में सम्पन्न किये गए। स्वच्छता अभियान के माध्यम से आम नागरिकों में स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिले के 71 प्रगतिशील किसानों का पार्टी द्वारा सम्मान किया गया। मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शहर विधायक माननीय काश्यप जी ने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग भाई -बहनों और बच्चों को अतिथियों ने कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया।
प्रारम्भ में अतिथियों ने डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया। स्वागत भाषण पूर्व विधायक तथा जिला महामंत्री श्रीमती संगीता चारेल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने तथा आभार कार्यक्रम प्रभारी हेमंत राहोरी ने व्यक्त किया।
शोषितों, पीडि़तों, गरीबो और दिव्यांगों की सेवा के लिए ही मोदी जी ने जन्म लिया है : काश्यप
