• Wed. Sep 16th, 2026

विज्ञान यात्रा के रतलाम आगमन पर कार्यक्रम आयोजित, 550 विद्यार्थियों ने विज्ञान यात्रा का अवलोकन किया

BySurendra Jain

Sep 20, 2021

खबर पक्की, 20 सितंबर, रतलाम। वैज्ञानिक सोच जहां विद्यार्थियों की सृजनात्मक शक्ति का विकास करती है वहीं आधुनिक शिक्षा में नई शिक्षा प्रदान करती है यह बात जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा ने विज्ञान भारती द्वारा संचालित विज्ञान यात्रा के रतलाम आगमन पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में जितना सचेतन होंगे, ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्य को समझ सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाइट प्राचार्य नरेंद्र गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह की यात्राओं में विद्यार्थियों कि विज्ञान विषय की समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष शासकीय उत्कृष्ट उमावि के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने कहा कि ये विज्ञान यात्रा विज्ञान के प्रति नया दृष्टिकोण प्रदान करेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आर.एन. केरावत, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल अमलेटा एवं श्रीमती संध्या वोरा, प्राचार्य शासकीय मॉडल उमावि सैलाना ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विज्ञान यात्रा प्रभारी विज्ञान भारती इंदौर के राजेंद्र सिंह ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं विज्ञान से संबंधित जादू दिखाएं। सुश्री अंजलि ढाका एवं सुश्री अलीशा ने भी बच्चों को संबोधित किया एवं रजिस्ट्रेशन कि प्रक्रिया से अवगत करवाया। सुनील सिंह विज्ञान संचारक द्वारा विज्ञान के मॉडलों को समझाया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, विनीता ओझा, रेखा राठौड़, रजनीश चौहान, मुकेश राठौड़, श्री सत्येंद्र जोशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के डॉ. ललित मेहता ने किया एवं आभार सुनील कदम ने माना। इस अवसर पर रतलाम के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 550 विद्यार्थियों ने विज्ञान यात्रा का अवलोकन किया एवं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

error: Content is protected !!