• Mon. Sep 28th, 2026

रतलाम शहर के तीनों गर्वमेंट कॉलेज पर एबीवीपी का कब्जा

BySurendra Jain

Oct 30, 2017

 

रतलाम। भाजपा के परंपरागत गढ़ रतलाम शहर में छात्र संघ चुनाव में भी भाजपा समर्थित छात्र संगठन को ही बढ़त मिली है। शहर के सभी शासकीय कॉलेजों में भाजपा के अनुषांगिक छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) का परचम लहराया है। सोमवार शाम घोषित हुए परिणामों के अनुसार शहर के सबसे बड़े कॉलेज आर्ट्स एंड साइंस में भी पदाधिकारियों के चारों पदो पर एबीवीपी की जीत हुई है। पहली बार छात्र संघ चुनाव में शामिल हुए जय आदिवासी छात्र संगठन(जयस) का भी परिणाम बेहतर रहा है। सांइस एंड आर्ट्स कॉलेज में यह संगठन 17 सीआर(कक्षा प्रतिनिधि) जीतने में कामयाब हो गया है।

सोमवार सुबह से ही छात्र संगठन के चुनावों को लेकर शहर में गहमा-गहमी का माहौल रहा। एबीवीपी के समर्थन में तो भाजपा के कई बड़े नेता भी जुट गए थे। कन्या महाविद्यालय में भाजपा की महिला नेत्रियों ने मोर्चा संभाला। साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया से ठीक पहले छात्र संगठनों के बीच हुए विवाद के मद्देनजर यहां पुलिस ने तगड़े इंतजाम किए थे। परिणाम के वक्त खुद एसपी अमित सिंह मोर्चा संभाले हुए थे। कामर्स कॉलेज के बाहर भी सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स को तैनात किया गया था।

प्रतिनिधि जिन्हें जीत मिली

साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज- अध्यक्ष जयदीप सिंह डोडियार, सचिव निर्मला मालीवाड़, सह सचिव कीर्ति बैरागी, उपाध्यक्ष विजय पाटीदार

कामर्स कॉलेज- अध्यक्ष रानू पंवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, सचिव अंशुल जैन, सह सचिव शुखी कसेरा।

गर्ल्स कॉलेज- अध्यक्ष रेणु डोडिया, उपाध्यक्ष चेतना राजपुरोहित, सचिव दया मंडावरा, सह सचिव कीर्ति मालवीय।

You missed

error: Content is protected !!