• Mon. Sep 28th, 2026

बंजली बायपास तिराहे पर 3 वाहन भिड़े, 1 युवक की मौत-3 घायल

BySurendra Jain

Oct 29, 2017

 

रतलाम। सैलाना रोड पर बंजली-सेजावता बायपास तिराहे पर रविवार सुबह करीब 9.30 बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो महिलाओं सहित 4 लोग घायल हुए है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेक्टर सवार युवक स्टेयरिंग पर ही फंसा रह गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। उसके साथी की हालत गंभीर है, उसे इंदौर रैफर किया गया है।

रोड इंजीनियरिंग के मान से बंजली बायपास तिराहे के निर्माण में कई सारी खामियां है। यह स्थल सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन गया है। बीते 1 साल में यहां 6 से ज्यादा गंभीर हादसे हो चुके है। रविवार सुबह करीब 9.30 बजे एक ट्रक, ट्रेक्टर-ट्राली और कार 3 वाहन एक साथ आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में ट्रेक्टर ड्राइवर बद्री पिता मोहन निवासी ग्राम सुजलाना की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि ट्रेक्टर पर सवार उसका साथी लक्ष्मण निवासी मुलथान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इंदौर रैफर किया गया है। कार में सवार बदनावर निवासी लक्ष्मण सिंह, उनकी पत्नी सोनू कुंवर और बहन सुगन कुवंर निवासी बड़नगर को भी चोंटे आई है। तीनों को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!