• Sun. Aug 2nd, 2026

एमपी गजब है…15 करोड़ के श्मशान हजम कर गए सरपंच-सचिव

BySurendra Jain

Oct 27, 2017

 

भोपाल। उत्तरप्रदेश चुनाव के प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसा था- यूपी में श्मशान के बजाए कब्रिस्तान पर ज्यादा रकम खर्च की गई। अब खुद शिवराज सिंह चौहान के एमपी में ही अजब घोटाला सामने आया है। गुना जिले में सरपंच-सचिव और जनपदों के अधिकारी करीब 15 करोड़ रूपए के श्मशान निर्माण की रकम ही हजम कर गए है। प्रकरण का खुलासा होने पर 4 सचिवों को ताबड़तोड़ पद से  हटा दिया गया जबकि 44 सरपंचो को पद से हटाने का नोटिस जारी किया गया। यहीं नहीं, प्रशासनिक सख्ती के बाद महज 72 घंटे में गांवो में 278 श्मशान तैयार भी हो गए।

शासन की एक योजना के तहत गुना जिले की 425 पंचायतों के 1100 गांवो में 750 श्मशान शेड निर्माण के लिए रकम जारी की गई थी। प्रत्येक ग्राम पंचायत को 3.5 से 4 लाख रूपए तक जारी किए गए। अधिकांश पंचायतों में यह रकम निकाल भी ली गई लेकिन श्मशान बनाए ही नहीं गए। एक शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू हुई तब इस घोटाले का खुलासा हुआ। वैसे गुना जिले की 425 पंचायतों में से एक भी पंचायत ऐसी नहीं है जिसमें किसी न किसी मामले की जांच नहीं चल रही हो।

error: Content is protected !!