रतलाम। मध्य भारत के प्रतिष्ठित डी.पी. आभूषण लिमिटेड का सोमवार को रिंगिंग बेल सेरेमनी में शानदार तरीके से NSE पर लिस्टिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। रतलाम शहर के लिए यह गौरव की बात है कि स्थानीय स्तर पर कारोबार से आगे बढ़ी फर्म डी.पी. आभूषण मध्यप्रदेश की पहली ऐसी आभूषण कंपनी बन गई है जिसे NSE(नेशनल स्टाक एक्सचेंज) में लिस्टेड किया गया है।
सोमवार सुबह डी.पी. आभूषण कंपनी का रिंगिंग बेल का कार्यक्रम सज्जन प्रभा हॉल, होटल अजंता पैलेस रतलाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं रतलाम के विधायक चैतन्य कुमार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डी.पी. आभूषण लिमिटेड के डायरेक्टर विकास कटारिया, अनिल कटारिया, श्री राजेश, श्री संजय, संतोष कटारिया एवं पुनीत पिरोदिया के साथ-साथ HEM सिक्योरिटीज लिमिटेड के डायरेक्टर गौरव जैन एवं NSE के आशीष गोयल भी उपस्थित थे। कटारिया परिवार के प्रमुख रतनलाल कटारिया एवं परिवार के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में सोमवार सुबह 9 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 9:15 बजे घंटी बजाकर डी.पी. आभूषण लिमिटेड को NSE पर लिस्ट किया गया। NSE में इसका बेस प्राइस 28 रूपए प्रति IPO रखा गया था जिसकी कीमत खुलने पर 20% हाई अपर सर्किट की उछाल के साथ 33 रूपए 60 पैसे पर आ गयी।
इस अवसर पर डी.पी. आभूषण लिमिटेड के डायरेक्टर विकास कटारिया ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का अभिवादन किया और कहा कि डी.पी. आभूषण लिमिटेड अपनी उपलब्धियों में एक और नगीना जड़ते हुए NSE में इनलिस्ट हो गयी है जो समस्त रतलाम और हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा,” डी.पी. आभूषण लिमिटेड ने सदैव अपने ग्राहकों के हित में सोचा है और सदैव उनकी पूर्ण संतुष्टि का वादा निभाया है। हमारे इस IPO से भी हम उन्हें लाभान्वित करने का वादा भी अवश्य निभाएंगे। डी.पी. आभूषण लिमिटेड अपने सभी ग्राहकों, बैंकिंग पार्टनर्स एवं इन्वेस्टर्स का धन्यवाद करता है जिनके विश्वास और भरोसे के बिना यह संभव नहीं था। ”
ज्ञात हो कि डी.पी. आभूषण लिमिटेड एक बहुप्रतिष्ठित ब्रांड है जिसके सोने और हीरे के आभूषण मध्य भारत एवं राजस्थान में बहुत प्रसिद्द है। रिंगिंग बेल कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ उद्योगपति, गणमान्य नागरिक, एच डी एफ सी और आईसीआईसीआई बैंक के स्टाफ एवं इन्वेस्टर्स भी उपस्थित थे।
