• Wed. Aug 12th, 2026

चुनाव में पारदर्शिता के लिए कॉलजों में लगेंगे कैमरे, एडीएम ने ली प्राचार्यो की बैठक

BySurendra Jain

Oct 26, 2017

 

रतलाम। रतलाम जिले के 16 शासकीय कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव की प्रत्येक प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए खुद कॉलेज प्राचार्यो को ही पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करना होगी।

एडीएम डा. कैलाश बुंदेला और एएसपी शहर प्रदीप शर्मा ने गुरूवार सुबह जिले के शासकीय कॉलेज के प्राचार्यो की बैठक में ये निर्देश दिए है। एडीएम डा. बुंदेला ने प्राचार्यो से कहा है कि वे चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सतत रूप से संबंधित क्षेत्र के एसडीओपी, थाना प्रभारी और तहसीलदार के संपर्क में रहे। सभी कॉलेज में मतदान के दिन पर्याप्त फोर्स तैनात रहेगा। एडीएम डा. बुंदेला के अनुसार जिले की सभी गर्वमेंट कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया की बैठक में समीक्षा की गई है, किस कॉलेज में किस स्तर की व्यवस्थाएं की जाना है, उसके लिए भी प्राचार्यो से बात की गई।

error: Content is protected !!