• Mon. Sep 28th, 2026

अनिल भाना शहर, चौहान सैलाना, लक्ष्मी गामड़ एसडीएम आलोट बने, कलेक्टर ने बदले प्रभार

BySurendra Jain

Oct 24, 2017

 

रतलाम। रतलाम शहर में तहसीलदार रहे और बाद में पदोन्नत होकर डिप्टी कलेक्टर के रूप में रतलाम में पदस्थ किए गए अनिल भाना अब शहर के नए एसडीएम होंगे। अनिल भाना के पास फिलहाल एसडीएम सैलाना का दायित्व है। भाना के अलावा 3 अन्य एसडीएम के दायित्व में फेरबदल किया गया है। कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने प्रशासनिक कार्यविभाजन की दृष्टि से जिला पंचायत सीईओ और राज्यप्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नए दायित्वों की सूची जारी की है।

किन्हें कौन सा प्रभार

नेहा भारती, संयुक्त कलेक्टर- एसडीएम रतलाम ग्रामीण(नगर निगम सीमा क्षेत्र छोड़कर), पंजीयक सार्वजनिक न्यास

लक्ष्मी गामड़, संयुक्त कलेक्टर- एसडीएम आलोट

वीरसिंह चौहान डिप्टी कलेक्टर – एसडीएम सैलाना

अनिल भाना डिप्टी कलेक्टर – एसडीएम रतलाम शहर(नगर निगम सीमा क्षेत्र के लिए)

रणजीत कुमार- उपजिला निर्वाचन अधिकारी, विभागीय जांच, भू-अभिलेख, देवस्थान, लोकसेवा, आवक-जावक व अन्य

शिराली जैन- एसडीएम जावरा

You missed

error: Content is protected !!