• Mon. Sep 28th, 2026

तरूण सांखला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

BySurendra Jain

Oct 21, 2017

 

  • रतलाम। रतलाम पुलिस ने बहुचर्चित तरूण सांखला हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। नवरात्रि के दौरान हुए इस हत्याकांड के 8 आरोपियों में से 6 को पुलिस ने दबोच लिया है। हत्या की वजह रंजिश और एक दूसरे को घूरकर देखने की बात पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही समुदाय से है। शनिवार को एसपी अमित सिंह ने मीडियाकर्मियों के सामने तरूण सांखला हत्याकांड का खुलासा किया।

तरूण के हत्यारे और साजिशकर्ता

  • अयाज पिता इदरीश दानिश निवासी चिंगीपुरा
  • सलमान पिता मरहूम हुसैन निवासी चिंगीपुरा
  • वसीम उर्फ पांडू पिता शब्बीर पठान निवासी चिंगीपुरा
  • असीम उर्फ मोइन पिता जहूर निवासी शेरानीपुरा
  • अज्जू उर्फ मोइन पिता मंसूर खान निवासी शेरानीपुरा
  • अल्तमस पिता बशीरखान शेरानी निवासी शेरानीपुरा
  • जुबेर पिता फकीर मोहम्मद निवासी आनंद कालोनी
  • असजद पिता जहूर निवासी छोटी मस्जिद के पास शेरानीपुरा

……..

सामने आई कहानी

21-22 सितंबर की रात करीब 12 बजे एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने कॉलेज रोड पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता तरूण सांखला को गोली मार दी थी। इस प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि तरूण सांखला की हत्या अयाज व सलमान उर्फ पप्पन ने की है। इन दोनों के ही मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला है कि अयाज और सलमान ने वसीम, असीम, उज्जू, अल्तमस, जुबैर और असजद के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। इनमें जुबेर और असजद फरार है।

पुलिस के अनुसार तरूण व अयाज के बीच करीब 2 माह पहले घूरा-घुरी की बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ही 3 बार आमने-सामने हुए। घटना के 15 दिन पहले तरूण ने थावरिया बाजार में अयाज को आवाज देकर बुलाया ओर उसे थप्पड़ जड़ दिए थे। इसके बाद से ही अयाज तरूण की हत्या की साजिश रच रहा था। उसने अपने दोस्तो को इस प्लानिंग में शामिल किया और हथियार भी दोस्तों के माध्यम से ही जुटाए। 21 सितंबर की रात तरूण पर निगरानी रखी और कॉलेज रोड पर उसे घेरकर गोली दाग दी।

……….

वर्शन- यह हत्याकांड पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश के रूप में सामने आया है। फरार आरोपियों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। – एसपी अमित सिंह

You missed

error: Content is protected !!