खबर पक्की: 29 अगस्त इंदौर, हिस्ट्रीशीटर संजय चौधरी के हमले में घायल रतलाम केसरी रहे जगदीश राठौर के पुत्र संजय राठौर से मिलने आज मुंबई हॉस्पिटल इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी पहुंचे और उन्होंने घायल शंकर राठौड़ से स्वास्थ्य की जानकारी ली। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों त्रिपोलिया गेट पर हिस्ट्रीशीटर संजय चौधरी द्वारा बगैर किसी बात के शंकर राठौर पर हमला कर उसे घायल कर दिया था जिसे रतलाम सिविल हॉस्पिटल में गंभीर अवस्था में लाया जाकर इंदौर रिफर किया गया था जो वर्तमान में मुंबई हॉस्पिटल इंदौर में इलाज करवा रहा है।
