• Thu. Jul 30th, 2026

32 करोड़ की 37 योजनाओं की मिली स्वीकृति, विधायक डॉ. पाण्डेय की अनुशंसा पर बनी नल जल योजना

BySurendra Jain

Aug 28, 2021

खबर पक्की, 28 अगस्त, रतलाम। जावरा विधानसभा क्षेत्र में सभी ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल की उपलब्धता के लिए सतत प्रयास किये जा रहे है। दोनों विकासखंडो में 37 स्थानों की 32 करोड 20 लाख रु की नल जल योजनाओं की स्वीकृति मिली है।
विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय विगत लम्बे समय समय से ग्रामीण क्षेत्र में सुलभ पेयजल की उपलब्धता के लिए सतत प्रयास कर रहे है। बीते दिनों डॉ. पाण्डेय ने जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर से नल कनेक्शन से पेयजल की उपलब्धता हेतु जावरा व पिपलोदा विकासखंड के ग्रामो की योजनाओं की अनुशंसा की थी जिनकी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने स्वीकृति प्रदान की है। जल जीवन मिशन के द्वितीय चरण में जावरा विकासखंड के 19 स्थानों व पिपलोदा विकासखंड के 18 स्थानों की योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है। डॉ. पाण्डेय द्वारा अनुशंसित योजनाओं में जावरा विकासखंड के ग्राम बहादुरपुर जागीर, कुम्हारी, मुंडलाराम, पिपल्याजोधा, रिंगनोद, ढोढर, असावती, रसूलपुर, बामनखेडी, रोला, गोंदी धर्मसी, गोंदी शंकर, लालाखेडा, गोठडा, इस्माईलपुरा, बनवाडा, नंदावता,ताराखेडी,सरसौदा को स्वीकृति दी गई। पिपलोदा विकासखंड के ग्राम बडायला चौरासी, पंचेवा, रणायरा, मामटखेडा, नवेली, पिन्गराला, बरगढ़, रीछादेवडा, कुशलगढ़, कमलाखेडा, कंसेर, बिलन्दपुर, चिपिया, गुडरखेडा, माननखेडा, अरनियागुर्जर, हल्दुनी व झांझाखेडी की योजनाए स्वीकृत हुई है।
इसके पूर्व प्रथम चरण में 20 करोड़ रु की 23 नल जल योजनाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है जिसमे जावरा विकासखंड में ग्राम कामलिया, मांगरोला, नयानगर, नेतावली, रीछाचांदा, कलालिया, रोजाना, मोयाखेडा, अरनियापीथा, इस्लामनगर पिपलोदा विकासखंड में ग्राम आजमपुर डोडिया, शक्करखेडी, कलालिया, भाटखेडी, बोरखेडा, धामेडी, हतनारा, नवलखा, पिन्ड्वासा, तालिदाना, नान्द्लेटा, सुजापुर व सुखेडा की स्वीकृति दी गई थी। इस प्रकार 60 स्थानों की 52 करोड़ रु की योजनाए स्वीकृत हो गई है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण नल जल योजनाओं की स्वीकृति मिलने पर रामविलास धाकड़, लोकेन्द्रसिंह, श्रीमती संतोष सुरेश धाकड़, मुकेश बग्गड़, राजेन्द्रसिंह असावती, राजेन्द्रसिंह गुडरखेडा, अशोक गुजराती, अशोक निनामा चाचरी, बद्रीलाल शर्मा, अमित पाठक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!