खबर पक्की, 28 अगस्त, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास तभी सार्थक होगा जब इसमें गरीबों की पूरी सहभागिता होगी। इस समावेशी विकास में शहरी गरीबों को पूरा लाभ मिले। मध्यप्रदेश सरकार की कोशिश है कि विकास की डगर में पीछे छूट गए शहरी गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान की मूलभूत सुविधाएँ मिले। अन्न उत्सव में नि:शुल्क अनाज बाँटा गया और आज एक लाख 29 हजार 292 शहरी हितग्राहियों को पक्की छत वाले मकान की सुविधा मिलने जा रही है। इनमें से कुछ का आज गृह प्रवेश, कुछ का भूमि-पूजन और कुछ को उनके खाते में योजना की किश्त मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा टारगेट है कि वर्ष 2024 तक सभी गरीबों को पक्की छत के साथ अपना आवास मिल जाए।
इस अवसर पर रतलाम में बड़बड़ विधायक सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चैतन्य काश्यप, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया तथा हितग्राही उपस्थित थे।
आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम जिले के 388 हितग्राहियों के बैंक खातों में 2 करोड़ 62 लाख रूपए की राशि दूसरी तथा तीसरी किस्त के रूप में जमा की इनमें रतलाम शहर के 80 हितग्राहियों के खातों में 40 लाख 50 हजार रुपए जमा किए गए। इसी तरह जावरा के 21 हितग्राहियों के खातों में 21 लाख, आलोट के 54 हितग्राहियों को 42 लाख, बड़ावदा के 45 हितग्राहियों को 44 लाख 50 हजार, पिपलोदा के 65 हितग्राहियों को लगभग 50 लाख, नामली के 70 हितग्राहियों को 41 लाख 50 हजार, सैलाना के 1 हितग्राही को एक लाख तथा धामनोद के 32 हितग्राहियों को 23 लाख रूपए का लाभ प्रदान किया गया।
विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर रतलाम के बरबड विधायक सभागृह में उपस्थित शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम शहर को झुग्गीमुक्त बनाया जाएगा। शासन की योजनाओं में आवास निर्माण के लिए निगम द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। हितग्राही अपने मकान सुव्यवस्थित ढंग से बनाएं। श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया तथा हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी।
वर्ष 2024 तक सभी गरीबों को पक्की छत देने का टारगेट : मुख्यमंत्री श्री चौहान, 79 हजार से अधिक आवास हितग्राहियों के खाते में 627 करोड़ रुपए किये अंतरित, जिले के 388 हितग्राहियों को 2 करोड़ 62 लाख रूपए का लाभ प्रदान किया गया, रतलाम शहर को झुग्गीमुक्त किया जा रहा है : विधायक काश्यप
