• Sun. Sep 13th, 2026

डेंगू का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा

BySurendra Jain

Aug 28, 2021

खबर पक्की, 28 अगस्त, रतलाम। डेंगू के प्रकोप के दृष्टिगत कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने डेंगू मरीजों के उपचार की व्यवस्था शासकीय मेडिकल कॉलेज में की है। मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि डेंगू मरीजों के उपचार के लिए पृथक से वार्ड तैयार किया गया है। स्त्री-पुरुष मरीजों के लिए पृथक-पृथक भर्ती व्यवस्था की गई है। पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। संभवत: सोमवार से मरीजो को भर्ती भी किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!