• Sun. Sep 13th, 2026

जिला न्यायालय सभागार में एनएसटीईपी योजना का शुभारंभ

BySurendra Jain

Aug 28, 2021

खबर पक्की, 28 अगस्त, रतलाम। प्रधान जिला एव सत्र न्यायाधीश के कुशल नेतृत्व में जिला न्यायालय सभागार में एनएसटीईपी योजना का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस योजना के प्रवर्तन हेतु जिला न्यायालय में पदस्थ 8 आदेशिका वाहको को स्मार्ट एंड्राइड मोबाइल हैंडसेट बीएसएनल प्रीपेड सीम के साथ योजना के प्रवर्तन हेतु प्रदान किए गए। इन मोबाइल के माध्यम से एनएसटीइपी स्टेप्स एप्लीकेशन का उपयोग किया जावेगा। इस एप्लीकेशन के माध्यम से न्यायालय से जो आदेशिकाऐ जारी की जाती है उसका न्यायालय उचित रूप से निरीक्षण कर सकता है तथा इस प्रक्रिया में संपूर्ण रुप से ऐप के माध्यम से पारदर्शिता बनी रहेगी। ऐप के माध्यम से यह भी मालूम चल जाएगा कि आदेशिका वाहक किस स्थान पर था तथा किस व्यक्ति को आदेशिका तामिल करवाने गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष अभय शर्मा ने कहा कि न्याय व्यवस्था की यह भावना है कि सभी पक्षकारों को सुनवाई का अवसर मिले। एनएसटीईपी के माध्यम से समन की उचित रूप से तामीली हो पाएगी। कार्यक्रम में जिला न्यायालय के सभी माननीय न्यायधीशगण, बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कृष्णा अग्रवाल ने किया व आभार बार अध्यक्ष अभय शर्मा ने माना।

error: Content is protected !!