• Thu. Oct 29th, 2026

95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन

BySurendra Jain

Aug 27, 2021

खबर पक्की, 27 अगस्त, रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा इस वर्ष कोरोना काल के कारण सीमित संख्या रखने के उद्देश्य से 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोहपूर्वक किया जाएगा। यह निर्णय फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुई प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सितम्बर माह में होगा। बैठक में निर्णय हुआ कि इस वर्ष परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई है, इसलिए प्रतिभाओं को सीमित रूप से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में समिति सदस्य पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मनीषा शर्मा, आनंद जैन एवं मुकेश सोनी मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!