• Sun. Sep 13th, 2026

किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

BySurendra Jain

Aug 26, 2021

खबर पक्की, 26 अगस्त, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गुरुवार को रतलाम भ्रमण आए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ ने जिले के किसानों की अनेकों समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ ने ज्ञापन में बताया कि जिले में सोयाबीन की खेती भरपुर होती है रकबा भी अन्य जिलो के मुकाबले अधिक है। वर्तमान में फसल अच्छी थी परंतु अफलन और पिला मोजक बिमारी में फसल को पूर्ण रूप से बबार्द कर दिया है। इसलिए तत्काल प्रभाव से नुकसानी की भरपाई आपके माध्यम से होना चाहीए और सर्वे कर फसल बिमे का लाभ किसाने को दिलवाया जावें।
म.प्र. प्रदेश में घोडा रोज की संख्या अत्याधीक बड़ गई है। जो हमारे किसानो की खड़ी फसलो को बबार्द कर रहे है। इनसे किसानो को मुक्ती दिलवाई जायें या तो मारने की अनुमति दि जाये या फिर आरक्षीत क्षेत्र में इन्हें रखा जावें । 3. रतलाम जिले को डेंगु ने जकड लिया है कई गावों में 500-500 मरीज पॉजीटीव निकल रहे है प्राईवेट हॉस्पीटलों में जगह नहीं मिल रही है और शासकीय अस्पतालों और मेडीकल कॉलेज में कोई व्यवस्था नही।

error: Content is protected !!