• Sun. Sep 13th, 2026

श्री गढ़कैलाश भगवान की प्रतीकात्मक शाही सवारी का विधायक काश्‍यप द्वारा शुभारंभ

BySurendra Jain

Aug 16, 2021

खबर पक्की, 16 अगस्त, रतलाम। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर नगर के प्राचीन श्री गढ़कैलाश मंदिर से भगवान भोलेनाथ की प्रतीकात्मक शाही सवारी निकली। विधायक चेतन्य काश्यप ने पूजा-अर्चना कर शुभारम्भ किया। भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, श्री गढ़कैलाश सेवा समिति के सतीश राठौड़, मण्‍डल अध्‍यक्ष कृष्‍णकुमार सोनी, जयवंत कोठारी, पूर्व पार्षद अशोक यादव एवं जगदीश पहलवान आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!