• Sun. Sep 13th, 2026

जावरा में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

BySurendra Jain

Aug 17, 2021

खबर पक्की, 17 अगस्त, जावरा। मित्र नगर विकास समिति जावरा द्वारा 75 स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एच एस राठौड़ विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर अध्यक्ष सुशील कोचट्टा समाजसेवी श्री प्रदीप चौधरी समाजसेवी श्री नीति राजसिंह, पूर्व पार्षद श्रीमती सुमन मेहता के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने अपने उदबोधन में कहा कि नगर की शायद यह पहली कॉलोनी होगी जहां 1 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष तक की आयु के सभी लोग सपरिवार उपस्थित रहकर राष्ट्रीय त्योहार को इतने अच्छे ढंग से परंपरागत रुप से मनाते हैं। सभी ने स्वतंत्रा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत अनिल काला पुष्पेंद्र गंगवाल, कारुलाल पाटीदार लक्ष्मीनारायण बीलवाल, डारिया जी, चौधरी जी राकेश रावल देवेंद्र शर्मा, पवन गोयल, दिलीप गंगवाल आदि ने किया प्रारंभ में स्वागत गीत श्रीमती ज्योति गंगवाल ने प्रस्तुत किया इस अवसर पर मुंबई से आए 5 वर्षीय बालक प्रचेत दंड ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सभी का मन मोह लिया मास्टर अयांश सुराणा का जन्मदिन भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सभी बच्चों को श्रीमती प्रविशा सुराणा ने पुरस्कार भी प्रदान किए गए महिलाओं की राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ पुरुषकार अर्पिता रावल ने प्रदान किये तथा उन्हें भी पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अभय सुराणा ने किया इस अवसर पर समाजसेवी दिनेश सैनी अंकित लालवानी अली जमाल दीनदयाल मेहता भगवती लाल पाटीदार ,राधेश्यामजी परममार सौरभ सिंघल राकेश डारिया सुदीप मेहता अनमोल सुराणा प्रतीक ओरा राहुल ओरा जावेद पापुलर आदि उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन श्री देवेंद्र शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम की सर्वत्र सराहना की गई।

error: Content is protected !!