खबर पक्की, 5 अगस्त, रतलाम। शहर में जिले की लापरवाह कार्यप्रणाली से शहर की जनता अब परेशान हो चुकी है, जिले में हुई कई दिनों की बारिश ने जिला प्रशासन के अव्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है हर क्षेत्र में मार्गो का हाल बेहाल हो चुका है अधिकतर मार्ग कीचड़ के दलदल में समा चुके है राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो चुका है, आए दिन खराब रोड की वजह से हादसे हो रहे है, किंतु किसी भी जिम्मेदार को जनता की परवाह के लिए समय नही मिल रहा है। जनता की परेशानी के लिए कोई भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी सही से नही निभा रहे है। जनता हर जगह धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रही है। कई बार जिम्मेदारों को जिम्मेदारी निभाने के लिए आग्रह कर चुके है अपितु अभी तक कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।
आज एक ऐसा ही मामला शहर के उंकाला रोड क्षेत्र के बसंत कॉलोनी का है जहा के रहवासियों ने समस्या से परेशान होकर कॉलोनी की खराब सड़को के कारण क्षेत्रिय जनता ने उंकाला रोड मुख्य मार्ग पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर चक्काजाम किया सड़क,नाली सहित अन्य मांगों को लेकर जनता ने कीचड़ से भरी बाल्टी लेकर मुख्य मार्ग पर कीचड़ फैलाकर आक्रोश देखा गया व निगम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जनता के भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम के प्रभारी सिटी इजीनियर जीके जायसवाल कर्मचारियों के साथ पहुंचे लेकिन उनकी एक नही सुनी गई ।
इस अवसर पर टाइगर ग्रुप के अध्यक्ष लखन राजवनिया, उपाध्यक्ष पंकज राजवनिया, भरत शर्मा, सरोज बाई राजवनिया, शीतल भल्ला, वर्ष भल्ला, कल्पना पाटीदार, कैलाश माली, पवन नागराज, काजल जागीरदार, नाजिया शेख, मनोहर खान, राधेश्याम पाटीदार, गौरव पाटीदार, दयाराम पाटीदार, राधेश्याम माली, विनोद पवार, मोहित पंवार, तारा राठौड़, तेजा भाई, दिनेश बैरागी, कैलाश माली, शंकर गुर्जर, अशोक वाघेला, गोपाल माली, राजेश सांखला अतुल दीक्षित आदि उपस्थित थे ।
खराब रोड से परेशान बसंत कॉलोनी की क्षेत्रीय जनता ने किया रोड पर चक्काजाम
