खबर पक्की, 5 अगस्त, रतलाम। मध्य प्रदेश कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विद्युत मंडल के माध्यम से आप उपभोक्ताओं को जो भारी-भरकम बिल देकर जो लूटा जा रहा है इसके विरोध में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर रतलाम जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विद्युत कंपनी के बाहर धरना दिया गया। जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित कहा की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा जो आम जनता को राहत दी जा रही थी आम जनता के हित में जितने फैसले लिए थे उन सारे फैसलों को भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पलट दिया और आम जनता से लूटमारी शुरू कर दी। इंदिरा ज्योति योजना के माध्यम से गरीब उपभोक्ताओं को कांग्रेस ने राहत दी थी उसके विपरीत भारी-भरकम बिल दिए जा रहे हैं। करोना काल में मुख्यमंत्री द्वारा बिल माफी का कहा गया लेकिन बिल माफ तो नहीं हुए उल्टे भारी-भरकम वसूली के बिल पहुंचा दिए गए।
जिला कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष विधायक हर्ष विजय गहलोत से अपने उदबोधन में कहा की विद्युत कंपनी ने अपनी अगर कार्यप्रणाली नहीं सुधारी गरीब आदिवासियों को मजदूरों को आम नागरिकों को अगर बिजली बिल में राहत नहीं पहुंचाई तो कंपनी की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।
आलोट विधायक मनोज चावला ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा अगर आम जनता के बिलों को नहीं सुधारा गया जिस तरीके से आप कंपनी आम उपभोक्ता और से लूटमार कर रही है अगर उसको नहीं सुधारा गया तो हम कंपनी के अधिकारियों को सुधार देंगे। कार्यक्रम को पूर्व महापौर पारस सकलेचा, रजनीकांत व्यास, संगीता काकरिया, शांतिलाल वर्मा, अरविंद्र सोनी, मुबारिक खान, राजीव रावत, बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, विजय सिंह चौहान, रश्मि सिंह आदि ने संबोधित किया।
धरना स्थल पर पूर्व गृहमंत्री पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह, जेंम्स चाको, राकेश झालानी, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, थावर भूरिया, प्रभु राठौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन खान, युसूफ कड़पा,नीलेश शर्मा, सुजीत उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह अठाना, संजय चौधरी, हिम्मत जैतवार, शांतिलाल मालवीय, धर्मेंद्र शर्मा, हितेश पैमाल, निशा ऐडना, वसीम अली, जगदीश अकोदिया, श्रीमती कुसुम चाहर, अनिल नांदेचा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्युत मंडल कंपनी के एसी सुरेश चंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन जोएब आरिफ ने किया। आभार प्रदर्शन विनोद मिश्रा मामा ने किया।
विद्युत कंपनी की लूट और मनमानी के विरोध में कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपाा
