• Sun. Sep 13th, 2026

नामली में नवरत्न ढाबे से 13 तोले सोने की लूट हर बार की तरह इस बार भी बंद थे कैमरे

BySurendra Jain

Aug 6, 2021

खबर पक्की:6 अगस्त रतलाम, नामली में नवरत्न ढाबे पर रुकी आंध्र प्रदेश की फैमिली के साथ लूट की घटना सामने आ रही है। बताया जाता है कि परिवार के कुछ सदस्यों ने दो कमरे लेकर रुके थे और सुबह उन्हें उज्जैन जाना था रुकने वाले सदस्यों में से एक भाई जो अविवाहित है ने कहा कि मैं गाड़ी में ही सो जाऊंगा। उस भाई के मुताबिक रात में वह बाथरूम के लिए गया था तब एक लंबे मोटे आदमी और एक छोटे आदमी ने उससे कहा कि यहां क्या कर रहा है और कट्टा अड़ा कर धमकाया। उसने भाइयों को आवाज भी दी पर चुकी वे होटल में थे इसलिए उन्होंने सुना नहीं। बात में सुबह उसने देखा कि कार की डिक्की में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और उसमें रखा 13 तोला सोना भी गायब था उसने परिवार जन को सूचना दी और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस पहुंच कर मौके की जांच कर रही है हर बार की तरह इस बार भी वारदात के वक्त नवरत्न ढाबे के सारे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। ज्ञातव्य है कि 2 साल पहले भी नवरत्न ढाबे पर चांदनी चौक की कुछ लड़कियां कुछ संदेहास्पद लड़कों के साथ पाई गई थी तब हिंदू संगठनों ने हंगामा किया था तब भी कैमरा बंद थे उसके बाद गोवंश की तस्करी को लेकर भी इसी जगह हंगामा हुआ था तब भी कैमरा बंद थे और आज के तीसरे वारदात के वक्त भी सारे कैमरे बंद पाए गए। यहां सवाल यह उठता है कि हर वक्त वारदात के वक्त ही इस ढाबे के कैमरा क्यों बंद होते हैं। यह महज संयोग है या कुछ और। यह भी पुलिस के लिए जांच का विषय होना चाहिए।

error: Content is protected !!