• Wed. Aug 12th, 2026

जैन समाज के संपत्ति घोटाले में तामील नहीं हो सका एक भी नोटिस, आज हो सकते है चस्पा

BySurendra Jain

Oct 11, 2017

 

  • रतलाम। जैन समाज की संस्था श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों पर अवैध कब्जे के मामले में एसडीएम कोर्ट से नोटिस जारी होने के बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। एसडीएम कोर्ट से इस प्रकरण में अलग-अलग 6 नोटिस जारी किए गए थे लेकिन एक भी नोटिस तामील नहीं हो सका है। संभावना है कि गुरूवार को एसडीएम सभी नोटिस को संपत्तियों पर सार्वजनिक रूप से चस्पा करने के आदेश जारी कर दे।
  • श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल की संपत्तियों के मामले में एसडीएम शहर के न्यायालय में गुरूवार 12 अक्टूबर को पहली सुनवाई होना है। एसडीएम व रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट नेहा भारती द्वारा विरोधी पक्ष को नोटिस जारी कर इस दिन न्यायालय में अपने जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया था। जिन पतों पर ये नोटिस जारी किए गए वहां बताया गया संबंधित व्यक्ति है ही नहीं। एसडीएम कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एक भी नोटिस तामील नहीं हो सका है, लिहाजा एसडीएम अब इन्हें सार्वजनिक चस्पा करने के आदेश जारी कर सकती है।
  • इन्हें जारी हुए नोटिस
  • (1) निहालचंद गांधी, रमणलाल बोहरा एवं अन्य प्रमुख ट्रस्टी श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल बजाजखाना
  • (2) श्री कृष्ण जैन महिला कला केंद्र ट्रस्ट, सुभाष मार्ग धानमंडी रतलाम
  • (3) महेंद्र चाणोदिया व अन्य प्रमुख ट्रस्टी श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड बजाजखाना
  • (4) सुरेंद्र गादिया, आनंदीलाल गांधी व अन्य, श्री सौभाग्य साधना एवं जनकल्याण परिसर सागोद रोड
  • (5)निहालचंद गांधी, चंदनमल चौरड़िया व अन्य, श्री धर्मदास कृष्ण स्मृति सुकृत ट्रस्ट राजमोहल्ला इंदौर
  • (6) श्री सौभाग्य जैन परमार्थिक न्यास बजाजखाना रतलाम
error: Content is protected !!