रतलाम। प्रेसक्लब रतलाम के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ललवानी पर हमला करने के आरोपी इब्राहिम को एसडीएम शहर के न्यायालय से 7 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। आरोपी इब्राहिम के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग के आरोप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में अगली सुनवाई अब 18 अक्टूबर को होगी।
सोमवार को शाम करीब 6 बजे डा. देवीसिंह कॉलोनी में इब्राहिम और उसके परिवार की महिला सदस्यों ने प्रेसक्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के साथ मारपीट की थी। डा. देवीसिंह कॉलोनी में सुरेंद्र जैन का खाली प्लाट है जिस पर आरोपी अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। मारपीट के मामले में स्टेशन रोड़ पुलिस ने मंगलवार शाम मुख्य आरोपी इब्राहिम को हिरासत में लिया था। उसे बुधवार दोपहर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।