खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। परमागम रहस्यज्ञाता पूज्य आचार्य भगवन श्री 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनिजी म.सा. की असीम कृपा से इस वर्ष रतलाम श्री संघ को तीन चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
शासन दीपिका श्री जयश्री जी म.सा. आदि ठाणा 8 का चातुर्मास समता भवन, गोपाल गौशाला कॉलोनी रतलाम, शासन दीपिका श्री प्रीतिसुधा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 6 का चातुर्मास समता सदन, घास बाजार व शासन दीपिका श्री हितेषी श्री जी म.सा. आदि ठाणा 5 का चातुर्मास स्थानक भवन, स्टेशन रोड को प्राप्त हुआ है।
गुरु समर्पणा महोत्सव के पावन प्रसंग पर चातुर्मास प्रारम्भ के साथ ही दिनांक 21,22 व 23 जुलाई को तेले तप की भव्य प्रभावना की जा रही है। जिस हेतु श्री साधुमार्गी जैन संघ, समता युवा संघ, श्री साधुमार्गी जैन महिला मंडल, श्री समता बहु मंडल के कार्यकर्ता घर घर प्रभावना कर रहे है साथ ही गुरुदेव के आयामो व नित नए , छोटे छोटे प्रत्याख्यान की भी प्रभावना की जा रही है। आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. द्वारा यह वर्ष *आध्यात्मिक महोत्सव* वर्षावास घोषित किया गया है व हर श्रावक श्राविका को ज्ञानवान-क्रियावान बनने का आव्हान किया गया है, गुरु भगवन का इस वर्ष का चातुर्मास ब्यावर श्री संघ को प्राप्त हुआ है। रतलाम श्री संघ ने अधिक से अधिक ज्ञान ध्यान व दर्शन लाभ लेने का निवेदन किया है व संघ अध्यक्ष श्री कपूरजी कोठारी , महिला मंडल अध्यक्ष चंदनबाला जी पिरोदिया, समता युवा संघ अध्यक्ष नीलेश जी मूणत व बहु मंडल अध्यक्ष निष्ठा जी कटारिया ने हर्ष व्यक्त किया है। उपरोक्त जानकारी समता युवा संघ सचिव अभिषेक रांका ने प्रदान की।
