खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत 22 जुलाई को जिले के 69 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। आलोट में 8, बाजना में 9, जावरा में 21, पिपलोदा में 6, सैलाना में 7, रतलाम ग्रामीण में 9, रतलाम शहर में 9 स्थानों पर वैक्सीनेशन होगा।
रतलाम शहर में कोविशील्ड प्रथम डोज स्लाट बुकिंग हेतु सत्र स्थल मॉर्निंग स्टार स्कूल इंद्रलोक नगर, सिंधु गुरुद्वारा मोहन नगर, उत्कृष्ट स्कूल सागोद रोड, मिड टाउन कम्युनिटी हॉल, सूरज हाल वेदव्यास कॉलोनी रहेगा । कोविशिल्ड सेकंड डोज ऑन स्पॉट हेतु सत्र स्थल कम्युनिटी हॉल अलकापुरी एवं डीआरएम ऑफिस दो बत्ती पर रहेगा। कोवेक्सीन डोज सत्र स्थल आईएमए हॉल, लायंस हाल पर होंगे।
शहरी क्षेत्र के केंद्रों पर शहरी क्षेत्र के लोगों का ही टीकाकरण
रतलाम जिले में कोविड-19 का कोविड वैक्सीनेशन निरंतर किया जा रहा है। व्यवस्था के अनुसार हरित क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने कहा है कि शहरी क्षेत्र के लोगों को ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग आधार पर केवल शहरी क्षेत्र के लोगों को ही टीकाकरण किया जाएगा अर्थात आसपास के ग्रामीण क्षेत्र अथवा बाहरी क्षेत्रों के निवासी लोगों द्वारा शहरी क्षेत्र के केंद्रों पर ऑनलाइन प्रि स्लॉट बुकिंग के आधार पर टीकाकरण नहीं किया जाएगा ।
कोविड वैक्सीनेशन 22 जुलाई को 69 केंद्रों पर होगा
