• Sun. Nov 1st, 2026

पेयजल टंकी निर्माण में गड़बड़ी की जांच के कलेक्टर ने दिए आदेश,जिला पंचायत सीईओ जांच हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

BySurendra Jain

Jul 20, 2021

खबर पक्की,20 जुलाई , रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सैलाना जनपद पंचायत के ग्राम नारायणगढ़ में निर्मित पेयजल टंकी निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं ।शिकायत की जांच हेतु जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मीनाक्षी सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जनपद पंचायत सैलाना के ग्राम नारायणगढ़ के नागरिकों द्वारा शिकायत की गई थी कि ग्राम पंचायत नारायणगढ़ में निर्मित पेयजल टंकी के निर्माण हेतु 75 लाख की स्वीकृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दी गई थी। इसका री-स्टीमेट तैयार कर 50 लाख रुपए अतिरिक्त राशि बिना टेंडर प्रक्रिया का पालन करते हुए बालाजी एजेंसी को दी गई तथा इसमें भ्रष्टाचार किया गया। कलेक्टर द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ को एक सप्ताह में शिकायत की जांच कर स्पष्ट अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

You missed

error: Content is protected !!