• Mon. Sep 14th, 2026

प्रचेत दंड ने मनाया अपना जन्मोत्सव कुछ हटके

BySurendra Jain

Jul 20, 2021

खबर पक्की, 20 जुलाई,जावरा। वर्तमान समय में जब पश्चिम सभ्यता का बोलबाला है, ऐसे में कोई माता-पिता अपने बच्चे का जन्मदिन संस्कारों के महत्व को समझते हुए मनाते हैं तो इसकी अमिट छाप बच्चे के मन मस्तिष्क पर बनी रहती है ।ऐसा ही कुछ नया और अच्छा करने की भावना को ध्यान में रखकर बिना पर्यावरण को दूषित करें नो प्लास्टिक नो कैंडल नो आतिशबाजी बल्कि भगवान श्री कृष्ण के बाल्यकाल बाल लीला ओ का सुंदर चित्रण कर खुद पेंटिंग बनाकर अगर बच्चे का जन्मदिन मनाते हैं तो अलग ही बात होती है।
प्रचेत दंड के माता-पिता खुशबू वरुण दंड ने अपने बेटे का जन्मदिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण कर खुद पेंटिंग बनाकर यहां तक की केक को भी एक मटकी का आकार देना उस पर बंसी लगाकर सादगी किंतु गरिमा पूर्ण ढंग से पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ मना कर एक नया संदेश देने का प्रयास किया। खबर पक्की परिवार बालक के उज्जवल भविष्य की कामना करता है एवं परिवार के द्वारा बनाए गए इस जन्मदिन की बहुत-बहुत अनुमोदना करता है।

error: Content is protected !!