• Thu. Aug 13th, 2026

टीकमगढ़ कांड के खिलाफ रतलाम में किसान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

BySurendra Jain

Oct 6, 2017

 

रतलाम। टीकमगढ़ में पुलिस हिरासत में किसानों को नग्न कर मारपीट किए जाने और हवालात में बंद करने के खिलाफ शुक्रवार को रतलाम में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला किसान कांग्रेस की अगुवाई  में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्टर के प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

जिला किसान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जिला अध्यक्ष रामचंद्र धाकड़ ने की। किसान कांग्रेस के सदस्य कोर्ट तिराहे से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां किसानों को जिपं उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभु राठौर, पूर्व विधायक लक्ष्मीदेवी खराड़ी ने संबोधित किया। ज्ञापन के माध्यम से किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि टीकमगढ़ मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अदिति दवेसर, युसूफ कड़पा, सतीश पुरोहित, कोमल धुर्वे, हरीराम पाटीदार, चंद्रशेखर शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, मंगल पाटीदार, विजय सिंह चौहान, लक्ष्मीचंद जैन, पूनमचंद निनामा, राजेश योगी, राजाराम चौधरी, गौरव सिंह ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

अखबार से पहले हर खबर- अपने मोबाइल फोन पर रतलाम शहर की ताजा खबरों को प्राप्त करने के लिए हमें मोबाइल नंबर 9039998384 पर अपना नाम और पता लिखकर व्हाट्सएप मैसेज करे। धन्यवाद

 

 

You missed

error: Content is protected !!