खबर पक्की: 2 जुलाई रतलाम, सोशल मीडिया पर कई भाजपाइयों द्वारा अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भाई भतीजावाद और मनमानी की खबरों को पढ़ने के बाद खबर पक्की द्वारा जब इसकी तहकीकात की गई तो उपरोक्त आरोपों की पुष्टि दबी जुबान से अनेक भाजपाइयों द्वारा की गई वैक्सीनेशन के नाम पर सेंटर के अंदर घुसे भाजपाइयों द्वारा कार्यरत स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दे दिए जाते हैं कि 300 टीके आए तो 20 परसेंट टीके बचाकर 240 टीको पर ही वैक्सीन समाप्ति की घोषणा कर दी जाए। जब लोग थक हार कर चले जाते हैं तो बाकी बचे 20 परसेंट टीके अपने लोगों को फोन करके लगवा दिए जाते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि सोशल मीडिया पर इतना सब कुछ चलने के बाद भी कांग्रेसी कार्यकर्ता सो रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन के पास भी यह सब शिकायतें पहुंच रही थी यही कारण है कि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए सुनियोजित टीकाकरण की बात आज कहीं और इसके लिए पर्ची और संभावित समय देने का भी स्पष्ट निर्देश दिया है ताकि लोगों का अनावश्यक श्रम समय और पैसा बर्बाद नहीं हो। देखना दिलचस्प होगा कि कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम के निर्देश के बाद सेवा और जागरूकता के नाम पर सेंटरों पर धांधली मचाने वाले भाजपाई अब क्या करते हैं कई कार्यकर्ता तो अपने आपको कलेक्टर से कम नहीं समझ रहे थे क्योंकि जिस टीके की इतनी मारामारी है उसे अपने प्रभाव से अपने लोगों को लगवा कर के वे उन पर अहसान जो कर रहे हैं वैसे जब जिला प्रशासन खुद सारी व्यवस्था कर रहा है तो फिर राजनीतिक कार्यकर्ताओं का सेंटर पर क्या काम होना चाहिए।
