• Tue. Sep 15th, 2026

दिनदहाड़े निगम की संपत्ति को कबाड़ी को बेचते जागरूक नागरिको ने पकड़ा। फिर भी निगम ने रिपोर्ट नहीं करवाई

BySurendra Jain

Jul 2, 2021

खबर पक्की: 2 जुलाई रतलाम, गोपाल गौशाला कॉलोनी के बगीचे से लोहे की जालियां और एंगल उखाड़ कर जो के नगर निगम रतलाम की संपत्ति है बजाय नगर निगम के स्टोर में जमा कराने के निगम कर्मी ट्रैक्टर में भरकर लच्छू कबाड़ी के यहां उतार रहे थे। गोपाल गौशाला के जागरूक नागरिकों को पहले ही शंका हो गई थी इसलिए उन्होंने ट्रैक्टर का पीछा करते हुए रंगे हाथों निगम कर्मी को पकड़ लिया और वीडियो भी बना लिया और पुलिस को फोन कर दिया पुलिस ने वहां से वापस सामान भरवा कर ट्रैक्टर हॉट की चौकी थाने पर लेकर आए व मामला दीनदयाल नगर थाने का होने से वहां सुपुर्द कर दिया। दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अशोक निनामा ने बताया कि नगर निगम द्वारा कोई रिपोर्ट नहीं की जा रही है वहां से कोई सब इंजीनियर आया था सामान उनके सुपुर्द कर दिया है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम जो नगर निगम के प्रशासक भी है से जनता उम्मीद करती हैं के रंगे हाथों की जा रही चोरी पर एक्शन लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाना के आदेश निगमायुक्त को दें।

error: Content is protected !!