• Tue. Sep 15th, 2026

हजूर ऐ आला, अब तो खोल दो बगीचों का ताला

BySurendra Jain

Jul 2, 2021

खबर पक्की: 2 जुलाई रतलाम, जिला प्रशासन ने यू तो सब कुछ खोल दिया है पर बगीचों पर अभी भी ताले लगे हुए हैं यही कारण है कि व्यक्तिगत फिटनेस के लिए घूमने वाले बुजुर्ग जवान महिलाएं सब परेशान हो रहे हैं। उपरोक्त चित्र रोटरी गार्डन का है बगीचा बंद होने के कारण आंवला एलोवेरा जूस और सेहतमंद खाद्य पदार्थ बेचने वाले विनोद कुमार बेरोजगारी से तंग आकर बगीचे के गेट के बाहर ही उन्होंने अपने दुकान लगा ली है। क्योंकि बगीचे पर ताला लगा होने से उन्हें बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा था और घर चलाने में परेशानी आ रही थी इस संबंध में रोटरी गार्डन के संचालक रोटरी क्लब पदाधिकारियों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि कलेक्टर साहब ने परमिशन नहीं दी इसीलिए ताला नहीं खोल रहे है। बगीचों में ताला लगा होने से स्वास्थ्य के लिए जागरूक जनता को बहुत ज्यादा परेशानियां आ रही है जिला प्रशासन को उनकी परेशानी समझते हुए तुरंत सभी बगीचों को खोल देना चाहिए क्योंकि जो आदमी अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक है वह कोरोना फैलाने में अपना योगदान नहीं देगा।

error: Content is protected !!