• Wed. Jul 29th, 2026

महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए प्रभा कांत उपाध्याय सम्मानित

BySurendra Jain

Jun 27, 2021

खबर पक्की : 27 जून रतलाम कोविड-19 माहमारी के दौरान सराहनीय कार्य करने वालों को रोटरी क्लब रतलाम द्वारा सम्मानित किया गया जो सम्मान स्वर्गीय कोमल सिंह जी नाहर की स्मृति में दिया गया जिला प्रशासन के अंतर्गत कार्यरत सभी विभागों से रोटरी क्लब रतलाम द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को एक-एक नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा गया था जिसके तहत 15 से भी ज्यादा लोगों का सम्मान किया गया जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत प्रभाकांत उर्फ पप्पू उपाध्याय को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर महोदय रतलाम द्वारा सम्मान हेतु रोटरी क्लब रतलाम को नाम प्रस्तावित किया था। स्वभाव से मिलनसार हंसमुख प्रभा कांत उपाध्याय उनके कार्यालय में आए हर व्यक्ति का काम तत्परता से करने हेतु जाने जाते हैं उनके इसी सेवा भाव और तत्परता को देखते हुए उन्हें पुरस्कार दिया गया। जिस पर सभी कर्मचारियों परिवार समाज और इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई दी।

error: Content is protected !!