खबर पक्की, 27 जुन, रतलाम। जनशक्ति संयोजक राधा वल्लभ खण्डेलवाल ने बताया कि टीकाकरण हेतु नागरिक कई दिन से चक्कर लगा रहे है ,3–4 घंटे धूप मे खड़े रहते है बाद मे उनको कह दिया जाता है कि टीके खतम हो गये।
हर टीकाकरण केन्द्र पर मनमानी व्यवस्था रहती है नागरिक लाइन मे रहते है व्यवस्था केन्द्र से सम्बन्धित लोग बिना लाइन मे लगे सीधे अन्दर जाकर टीका लगवा लेते है।पहले भी प्रशासन को इस बात से अवगत करा दिया गया था फिर भीआज डी आर एम कार्यालय मे यही हुआ वरिष्ठ नागरिक घंटो धुप मे खड़े रहे एवं बाद मे बिना टीका लगाये लौटना पड़ा।
श्री खण्डेलवाल ने कहा कि नगर मे अनेक विद्यालय महाविद्यालय है जहाँ बड़े बड़े हाँल ,बराण्डे है ,बैठने के लिये कुर्सी बेन्च की व्यवस्था है अभी इनका उपयोग भी नही हो रहा है फिर क्यो नागरिको को धुप मे खड़े रहने को मजबुर किया जा रहा है ?
टीकाकरण केन्द्र पर सोशल डिस्टेन्स का पालन भी नही हो रहा है इसका पालन नही होने पर नागरिको पर भारी जूर्माना जबकि प्रशासन खुद पालन नही करवा पा रहा है यह कहाँ तक उचित है ?
जनशक्ति संस्था ने जिलाधीश श्री कुमार पुरुषोत्तम से विशेष अनुरोध किया है कि उपरोक्त संदर्भ मे व्यवस्था सुनिश्चित करे टीकाकरण केन्द्र पर पीने का स्वच्छ पानी तथा सुविधा घर के साथ पर्याप्त मात्रा में टिके की व्यवस्था होना चाहिये ताकि नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
संस्था जनशक्ति द्वारा नगर विधायक श्री चैतन्य काश्यप को भी समस्या से अवगत कराते हुए निराकरण की अपेक्षा की है।
टीकाकरण केन्द्र पर व्यवस्था सुनिश्चित करे
