खबर पक्की, 29 जून, रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने कहा है कि सोशल मीडिया पर यदि किसी व्यक्ति द्वारा भ्रामक एवं गलत खबर चलाई जाएगी तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। देखने में आया है कि सोशल मीडिया पर रतलाम जिले में लॉकडाउन तथा क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के संबंध में गलत खबर चलाई जा रही है। इस संबंध में संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि गलत खबर चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, जो भी व्यक्ति खबर चलाता है, उसे खबर का सोर्स बताना होगा अन्यथा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
