• Mon. Sep 21st, 2026

होमगार्ड ऑफिस में लोकायुक्त का छापा

BySurendra Jain

Jun 17, 2021

खबर पक्की, 17 जून। रतलाम।होमगार्ड ऑफिस से लेखापाल को 500 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार।
ढिकवा निवासी राकेश जाट की शिकायत पर की कार्यवाही।
राकेश के पिता नाना लाल जाट नगर सैनिक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु होने के पश्चात जमा पूंजी को निकलवाने के लिए की थी लेखापाल जितेंद्र कुमार पांडे के द्वारा 3000 रूपए की रिश्वत मांगी गई थी।
आज जितेंद्र कुमार पांडे को 500 की रिश्वत लेते हुए होमगार्ड कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!