खबर पक्की : 17 जून रतलाम, राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक कल से बाजार पुनः 9:00 बजे से खुलेगा कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि हमने सरकार की गाइडलाइन ज्यों की त्यों लागू की है उसमें कोई फेरबदल नहीं किया है। और उसी के हिसाब से सब को चलना है इस नए आदेश से पूर्व का आदेश स्वयं रद्द हो गया है। विधायक चेतन कश्यप ने बताया कि ढोल और बैंड वाले भी सिर्फ शादी वाले घर के बाहर या मैरिज गार्डन के बाहर ही ढोल बैंड बजा पाएंगे। उनसे जब कलेक्टर के पूर्व के आदेश का हवाला देते हुए चाय कचोरी समोसे की दुकानों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से ही सभी को चलना है किंतु फिर भी उनके रोजगार की मजबूरियों को समझते हुए कलेक्टर से बात करके उन्हें राहत दिलवाने की कोशिश करेंगे।
