खबर पक्की 13 जून रतलाम और अंततः जनता की मांग जनप्रतिनिधियों ने मानी और जनप्रतिनिधियों के सुझाव को प्रशासन को समर्थन देना पड़ा कल से पूरा रतलाम अपने सामान्य समय के अनुसार खुलेगा चाय नाश्ता पोहा कचोरी की दुकानें भी सुबह जल्दी खुलेगी आज हुए आपदा समिति की मीटिंग में समिति में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों ने इस मांग को प्रशासन के समक्ष रखा विधायक चेतन कश्यप सहित अन्य विधायक भी इसमें शामिल है और प्रशासन ने इस मांग को मंजूरी दी उल्लेखनीय है के पक्ष विपक्ष सभी नेता और जनता इस मांग को काफी समय से उठा रही थी क्योंकि छोटे दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा था। अब दो बत्ती चौपाटी की दुकानें भी खुल सकेगी पानी पतासे चाट आदि की दुकानें भी खुलेगी। इस निर्णय से खिलाड़ियों को भी काफी राहत मिलेगी क्योंकि सभी जिम और बाग बगीचे बंद है और मॉर्निंग वॉक वालों पर भी प्रशासन और पुलिस की वक्र दृष्टि रहती है जब के कोरोना फैलने का कारण अपने आप को फिट रखने वाले नहीं बड़े-बड़े धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक आयोजन है। खैर देर आए दुरुस्त आए सभी को यह बात समझ में आए जनता ने राहत की सांस ली और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को इसके लिए धन्यवाद दिया।
