• Tue. Sep 22nd, 2026

मनसुख चोपड़ा श्री संघ अध्यक्ष, जितेंद्र चोपड़ा सचिव बने, कई सामाजिक एव धार्मिक संगठनों ने दी बधाई

BySurendra Jain

Jun 13, 2021

खबर पक्की, 13 जून,रतलाम। श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ ट्रस्ट रतलाम के अध्यक्ष पद पर श्री मनसुख जी चोपड़ा निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए सचिव पद पर जितेंद्र चोपड़ा उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह जी कोठारी श्री चितरंजन जी लालन कोषाध्यक्ष श्री आलोक गांधी बने इस शुभ अवसर पर श्री फूल कुंवर बाई उपाश्रय में आयोजित शपथ ग्रहण पद ग्रहण समारोह में माननीय श्री फतेहलाल जी कोठारी एवं श्री आई एम जैन साहब के मुख्य अतिथियों में नए अध्यक्ष श्री मनसुख चोपड़ा को शपथ ग्रहण करवाई गई पूर्व अध्यक्ष श्री मनोहर छाजेड़ द्वारा नए अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा गया मुख्य अतिथि महोदय एवं दोनों अध्यक्ष महोदय का श्री संघ द्वारा अभिनंदन किया गया स्वागत भाषण में संयोजक श्री कांतिलाल चोपड़ा ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि अध्यक्ष का न निर्विरोध निर्वाचन श्री खरतरगच्छ श्री संघ की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप हुआ है अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य बधाई के पात्र हैं पूर्व अध्यक्ष श्री मनोहर छाजेड़ एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा श्री संघ के विकास हेतु किए गए अनेक कार्यों का विवरण देते हुए नए ट्रस्ट मंडल द्वारा संगठित होकर समाज में सभी के सहयोग से श्री संघ के विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी मुख्य अतिथि श्री आई एम जैन साहब ने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधे रखना तथा विकास के पथ पर आगे बढ़ाना अध्यक्ष एवं ट्रस्ट मंडल की जिम्मेदारी होती है इस हेतु उन्होंने हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी श्री मनसुख चोपड़ा ने कहा कि समाज में सभी के सहयोग से हम सब मिलकर नई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे श्री मनोहर छाजेड़ ने नए ट्रस्ट मंडल को शुभकामनाएं बधाई दी कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत बोथरा ने किया आभार महासचिव जितेंद्र चोपड़ा ने किया इस अवसर पर श्री संघ के गणमान्य जन सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे
श्री चोपड़ाड़य को जैन श्वेताम्बर सोशल्य ग्रुप्स फेडरेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमन्त कोठारी, मालवा रीजन चेयरमैन शैलेश कोचर,
श्वेताम्बर सोशल्य ग्रुप रतलाम के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सोनी,सन्दीप पोहावाला, शांतिनाथ मित्र मंडल के प्रदीप डांगी, जैन हेल्प लाईन, के महेंद्र गादिया ,सयुक्त जैन युवा संघ के श्री कांत डोसी, अंकित कटारिया आदि कई धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने बधाई दी।

You missed

error: Content is protected !!