• Tue. Sep 22nd, 2026

आचार्यश्री नानेश की101 वा जन्म दिवस मनाया

BySurendra Jain

Jun 12, 2021

खबर पक्की, 12 जून, रतलाम। समता प्रतिबोधक जन जन की आस्था व श्रद्धा के केन्द्र, समता विभूति, समीक्षण ध्यान योगी, धर्मपाल प्रतिबोधक, हुक्म संघ के अष्टम पटधर, आचार्य भगवन्त 1008 श्री श्री नानालालजी महाराज की 101 वीं जन्म जयंती आज समता सदन पर धर्म ध्यान सामयिक के साथ मनाकर उनका गुणानुवाद किया।
धर्म सभा में शाशन दीपिका श्री जयश्री जी मसा ने फरमाया की आत्मा को गुणज्ञा व गुणानुरागी होना चाहिए। भगवान महावीर ने ज्ञान के माध्यम से देखकर जो उदबोधन दिया उसमें कहा कि सुनना अलग है समझना अलग मानना व जानना अलग है व आचरण में लाना अलग है। ऐसे ही आचार्य श्री नानेश की कथनी करनी में समानता रही है, आज वो महापुरुष शरीर से हमारे बीच नही है पर उनका ज्ञान ध्यान चिंतन उनका जीवन हमे प्रेरणा देता है, उनमें पाप, ताप, संताप, तीनों को दूर करने की शक्ति थी, आक्षित जीवन का प्रभाव कम कर आध्यात्मिक साधना में कमी नही आने दी आध्यात्मिक साधना का क्रम बड़ा कर प्रमाद को घटाने पर उन्होंने जोर दिया और संघ को आचार्य श्री रामेश के रूप में हीरा प्रदान किया। शाशन दीपिका श्री प्रितिसुधा जी म सा व महासती श्री करिश्मा श्रीजी श्री चंदना श्री जी मसा ने मंगल गान गावा हर्ष मनावा भजन के भावों से प्रस्तुति प्रदान की।
संघ के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र गादिया ने बताया कि आज पूरे देश में आचार्य श्री नानेश की जन्म जयंती मनाई आपका जन्म दाता गांव में माता श्रृंगारा की कोख से ज्येष्ठ सुदी 2 संवत 1977 में पिता मोडिलाल पोखरना वंश में हुआ था आपकी 19 वर्ष 7 मास की उम्र में दीक्षा आचार्य श्री गणेश के सानिध्य में संवत 1996 में कपासन में हुई। आप 2019 में युवाचार्य पद को सुशोभित किया व संवत2019 में 42वर्ष की उम्र में आचार्य पद पर आसीन किये गए और 79 वर्ष की आयु में संवत2056 में उदयपुर में महाप्रयाण हो गए। आपका प्रथम चातुर्मास सन1963 में रतलाम में हुआ व 1984 में रतलाम में ही एक साथ 25 दीक्षा देकर एक कीर्तिमान बनाया। पुन: 1988 में चातुर्मास हुआ आपका समीक्षण ध्यान समता का संदेश भारत ही नही पूरे विश्व में फैला, बलाई समाज को प्रतिबोध देकर धर्मपाल बनाया आज भी पूरे प्रदेश में1लाख धर्मपाल अनुयायी है, आपके बाद आपने संघ को आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी म सा को आचार्य पद प्रदान किया।
गुणानुवाद सभा में अध्यक्ष कपूर कोठारी, महेन्द्र गादिया, सुदर्शन पिरोदिया, शुशील गोरेचा युवा संघ अध्यक्ष अजय घोटा, महिला मंडल मंत्री जूली पिरोदिया बहुमण्डल मंत्री सपना मूणत ने भाव रखे। पहले नानेश रामेश चालीसा का पाठ किया व रात्रि में भजन संध्या रखी गई।

You missed

error: Content is protected !!