• Wed. Aug 12th, 2026

डीआईजी का निर्देशन, एसपी ने उठाई झाड़ू

BySurendra Jain

Oct 2, 2017

रतलाम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंति के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार सुबह पुलिस महकमे ने भी सफाई अभियान चलाया। खुद डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी और एसपी अमित सिंह ने सफाई अभियान की अगुवाई की। दोनों ही अधिकारियों ने अपने साथ पुलिसकर्मियों की टीम लेकर पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की सफाई करवाई। डीआईजी चौधरी, एसपी सिंह के अलावा सफाई अभियान में एडिशनल एसपी डा. राजेश सहाय, सीएसपी विवेक सिंह चौहान सहित आरआई, कई थानों के प्रभारी, जिला पुलिस व एसएएफ के जवान जुटे थे।

error: Content is protected !!