• Wed. Sep 16th, 2026

करमदी रोड़ पर दुर्घटना, बस ने बिजली कंपनी कर्मचारी को कुचला, मौत

BySurendra Jain

Sep 29, 2017

रतलाम। करमदी रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार एक बस ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक बिजली कंपनी का कर्मचारी था। संभावना है कि वह पूजन के लिए किसी देवस्थान पर जा रहे थे।

यह दुर्घटना ट्रेचिंग ग्राउंड के नजदीक हुई। मृतक का नाम राधेश्याम पिता मुरलीधर वैष्णव उम्र 50 वर्ष निवासी शुभ विहार कॉलोनी रत्नेश्वर रोड़ है। वह मूल रूप से खवासा गांव का रहने वाला है। राधेश्याम बैरागी को सुपर ट्रेवल्स की बस ने सामने से टक्कर मारी। सकरी सड़क और उस पर फ्रूट का कचरा पड़ा होने के कारण राधेश्याम बैरागी बस के पहियों की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवियों की मदद से पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। राधेश्याम वैष्णव की मोटरसाइकिल पर लटके बैग में हार-फूल और पूजन सामग्री रखी थी, संभवत: वे कहीं पूजन के लिए जा रहे थे। जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई और परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

error: Content is protected !!