• Wed. Sep 23rd, 2026

ग्रामीण विधायक मकवाना ने किया प्याज की नीलामी का शुभारंभ

BySurendra Jain

Jun 4, 2021

खबर पक्की,4 जून,रतलाम। आज दिनांक 4 जून शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अनाज मंडी प्रांगण मैं प्याज की नीलामी का शुभारंभ किया गया। नीलामी के पूर्व इस कोराना कॉल मैं मंडी के दिवंगत हुए व्यापारी भाई, हममाल भाई ,कर्मचारी भाई एवं तुलावटी भाई को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप जी मकवाना मंडी सचिव श्री गोयल साहब सब्जी मंडी प्रांगण प्रभारी श्री राजेंद्र व्यास वरिष्ठ व्यापारी मोहनलाल मुरलीवाला, निलेश बाफना,प्रकाश जाधव,प्रदीप शर्मा, रितेश बाफना पंकज जैन बादल भाई जाकिर भाई गोपाल जी माली आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर पहले प्याज की ट्राली कृषक प्रकाश जी मीनावादा की 1652 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से विकी जिसे फर्म सांवरिया ट्रेडर्स ने की है। उक्त जानकारी संघर्षशील लहसुन प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष निलेश बाफना ने दी।

You missed

error: Content is protected !!