खबर पक्की : 4 जून रतलाम, कांग्रेस द्वारा lock-down अवधि में जल कर वसूली में लग रही पेनल्टी को माफ करने के लिए आंदोलन किया था। लेकिन आज अखबारों में कांग्रेस की विज्ञप्ति के आधार पर जलकर पर जुर्माना माफ होने की खबरें अखबारों में छपी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने व्हाट्सएप ग्रुप में अखबारों की कटिंग पोस्ट की तो अपना शहर रतलाम ग्रुप में निगमायुक्त सोमनाथ झरिया ने उक्त खबर को फर्जी और झूठी खबर बताया और कहा कि UADD भोपाल के निर्देश पर जुर्माना वसूली माफ की गई है इस पर महेंद्र कटारिया ने प्रतिवाद करते हुए कहा कि सबसे पहले कांग्रेसने जलकर पर वसूली जा रही पेनल्टी का विरोध किया था और जिस की सारी खबरें अखबारों में प्रकाशित हुई थी लेकिन आप सत्ता पक्ष के दबाव में बोल नहीं पा रहे हैं लेकिन जनता के हित में आपको यह स्वीकार करना पड़ेगा इस पर आयुक्त ने फिर कहा कि यह फेक और झूठी न्यूज़ है। आयुक्त के यह कहने के बाद महिला कांग्रेस नेत्री अदिति दवेसर भी मैदान में कूद पड़ी और उन्होंने जलकर माफ करने के लिए कांग्रेस आंदोलन की बहुत सारी खबर ग्रुप में पोस्ट कर दी।
