• Thu. Sep 17th, 2026

फोर्स के साथ सड़को पर निकली कलेक्टर, दिया शांति का संदेश

BySurendra Jain

Sep 28, 2017

 

रतलाम। त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के उद्देश्य से गुरूवार शाम रतलाम शहर में पुलिस फोर्स ने फ्लेग मार्च किया। एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार हुए फ्लेग मार्च की अगुवाई इस बार खुद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट तन्वी सुंद्रियाल ने की। मार्च के दौरान उन्होंने कुछ जगहों पर यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन करने सहित अन्य निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

शाम करीब 5 बजे फ्लेग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुआ। मार्च न्यू रोड़, लोकेंद्र टॉकीज, शहर सराय, नाहरपुरा, घास बाजार, हरमाला रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुन: कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ। मार्च में कलेक्टर के साथ ही एसपी अमित सिंह अगुवाई कर रहे थे। इसके अलावा इसमें एएसपी शहर प्रदीप शर्मा, एएसपी क्राइम डा. राजेश सहाय, सीएसपी शहर विवेक सिंह चौहान सहित सभी थानों के प्रभारी शामिल हुए।

 

error: Content is protected !!